फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: क्या बादशाह के डलास कॉन्सर्ट में लगा पाकिस्तान का पैसा? सिंगर से फिल्म बॉडी ने मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 13 Aug 2025 07:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

FWICE Written Letter To Badshah: ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि सिंगर-रैपर बादशाह के डलास में आयोजित आगामी कॉन्सर्ट को पाकिस्तानी कंपनी ने प्रायोजित किया है। इस पर फिल्म संस्था  Fwice ने बादशाह से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म बॉडी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (Fwice) ने बादशाह को पत्र जारी किया है। इसमें लोकप्रिय सिंगर और रैपर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण इस बात का कि डलास में अगले महीने आयोजित उनके कॉन्सर्ट में क्या पाकिस्तानी पैसा लगा है? दरअसल, बादशाह के इस कॉन्सर्ट से पहले दावे किए जा रहे हैं कि कथित तौर पर इस कॉन्सर्ट की स्पॉन्सर एक पाकिस्तानी कंपनी है। इस पर फिल्म बॉडी ने बादशाह को पत्र जारी किया है। 

विज्ञापन

पत्र में लिखी ये बात
फिल्म बॉडी की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया है कि यह कदम बढ़ती राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच सीमा पार सहयोग को लेकर तनाव को दर्शाता है। लेटर में लिखा है, 'प्रिय बादशाह, हमारे संज्ञान में आया है कि आप 19 सितंबर 2025 को अमेरिका के डलास में कर्टिस कल्वेल सेंटर में 'बादशाह अनफिनिश्ड टूर' में परफॉर्म करने वाले हैं, जिसे कथित तौर पर पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली और संचालित कंपनी 3Sixty Shows द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है'। 

कलाकारों और तकनीशियनों को जारी हैं ये निर्देश
आगे लिखा है, 'जैसा कि आप इस बात से रूबरू हैं कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के सभी कलाकारों और तकनीशियनों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे पाकिस्तानी नागरिकों या पाकिस्तान से जुड़े संगठनों के साथ किसी भी पेशेवर सहयोग या प्रदर्शन में शामिल होने से बचें। यह निर्देश सीमा पार से भारत के खिलाफ जारी आतंकवाद और शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को देखते हुए लागू किए गए हैं'।
विज्ञापन

तत्काल जवाब देने का अनुरोध
पत्र में आगे लिखा है, 'हालिया और दुखद उदाहरण 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है। यह घटना निरंतर हिंसा की एक दर्दनाक याद दिलाती है और ऐसे अपराधियों और उनके समर्थकों के खिलाफ हमारी एकजुटता के महत्व को दर्शाती करती है। इसके मद्देनजर हम आपसे इस कार्यक्रम और आयोजकों से आपके जुड़ाव के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण का अनुरोध करते हैं। हमें विश्वास है कि एक सम्मानित भारतीय कलाकार के रूप में आप राष्ट्र की भावनाओं और FWICE और भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करेंगे'। पत्र के आखिर में लिखा है, 'आपके शीघ्र उत्तर की हम सराहना करेंगे, ताकि हम अपने नियमों के अनुसार आवश्यक कदम उठा सकें'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें