फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की दीवानगी में फैंस ने किया ऐसा काम, खास अंदाज और समय पर देखेंगे ‘वॉर 2’

Wed, 13 Aug 2025 07:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Film War 2: कल यानी गुरुवार को ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही ऋतिक के करियर को भी 25 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में अपने आइडल को ट्रिब्यूट देने के लिए ऋतिक के फैंस ने एक स्पेशल प्लानिंग की है। 

विज्ञापन
ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को होगी रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन के फैंस ने मिलकर ‘वॉर 2’ को देखने के लिए सुबह 4 बजे का स्पेशल शो अरेंज करवाया है। इसे भारत का पहला शो नाम दिया गया है। इतनी सुबह थिएटर में पहुंचकर फैंस ऋतिक रोशन के 25 साल के सिनेमाई करियर काे ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। 

विज्ञापन


इस जगह पर होगा ‘वॉर 2’ का पहला शो 
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन के फैंस ने मुंबई में ‘वॉर 2’ का एक खास शो सुबह 4 बजे करवाने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए वाईआरएफ और सिनेमाघरों के साथ बातचीत की गई। अब 4 बजे का शो आईमैक्स वडाला ऑडिटोरियम में बुक कर लिया गया है। यह फिल्म रिलीज के दिन सबसे पहला शो होगा। कई फैंस इस पहले शो को लेकर उत्साहित हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: War 2: ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने वसूली ‘वॉर 2’ के लिए मोटी रकम, कियारा को मिली करियर की सबसे अधिक फीस 

15 अगस्त की छुट्टी का भी मिलेगा फायदा
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ कल रिलीज होगा। आगे 15 अगस्त की छुट्टी भी होगी। फिर वीकएंड भी है। इस तरह चार दिन ‘वॉर 2’ के पास होंगे कि वह अच्छी कमाई कर सके। इस फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से है। एडवांस बुकिंग में ‘कुली’ आगे चल रही है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में किस फिल्म का जादू चलता है। 

क्या है ‘वॉर 2’ की स्टोरी लाइन

विज्ञापन

फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के स्पाई एजेंट कबीर का रोल किया है। यह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ का अगला पार्ट है। इस बार फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हैं। इन दोनों एक्टर्स के बीच फिल्म में जबरदस्त एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। साथ ही कियारा आडवाणी ने ऋतिक रोशन के किरदार कबीर की लव इंट्रेस्ट का रोल निभाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें