एफडब्लूआईसीई में स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुखिया फिरोज राजा खान भी उस समय सेट पर मौजूद थे। उन्होंने बताया, 'हमने यूनिट के सदस्यों से बात की। अमित त्रिवेदी सेट पर मौजूद नहीं थे। हालांकि सेट पर सभी लोग बचाव प्रक्रिया का अनुपालन कर रहे थे। सेट पर जिन लोगों के बीमार होने का अंदेशा हुआ था, उन्हें उनके पूरे पैसे देकर वापस घर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी वे पूरी तरह सावधान थे, जिसमें वे मास्क और हैंड सैनिटाइजर का पूरा इस्तेमाल कर रहे थे।'
इस मुद्दे पर अमित त्रिवेदी की पत्नी कृति ने कहा, 'मैं इस घटना से बिल्कुल अंजान हूं। हम घर पर थे तो अमित म्यूजिक वीडियो कैसे शूट कर सकते हैं। उन्हें फिल्म के कामों से ही फुर्सत नहीं है। मुझे इस बारे में नहीं पता कि उधर मढ में क्या हो रहा है?'