फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: फिल्म उद्योग के कर्मचारियों को मुफ्त मिलेगा राशन, यहां जाने समय, स्थान व दिन की जानकारी

Tue, 17 Mar 2020 11:56 PM IST
anand anand पंकज शुक्ल, मुंबई

सार

  • हिंदी सिनेमा के सबसे रईस फिल्म निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कोरोना से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के लिए एक सहायता कोष का गठन किया है
  • महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को ही फिल्म सिटी बंद करने के आदेश जारी कर दिए
  • एफडब्लूआईसीई ने इसके लिए अपनी तरफ से पहल की है
विज्ञापन
Film City - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के सबसे रईस फिल्म निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कोरोना से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के लिए एक सहायता कोष का गठन किया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के मंगलवार से पूरी तरह ठप हो जाने के चलते बेरोजगार हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को राशन और दैनिक आवश्यकताओं का मुफ्त वितरण करने का ऐलान भी सिनेमा कर्मचारियों के शीर्ष संगठन ने किया है।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) की तरफ से मंगलवार को देर शाम जारी बयान में कहा गया है कि संगठन की तरफ से फिल्म इंडस्ट्री के जरूरतमंदों को दैनिक जरूरतों की आवश्यक आपूर्ति बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। संगठन की तरफ से कर्मचारियों को रविवार से ये मुफ्त राशन और जरूरी चीजों का वितरण शुरू किया जाएगा।

bollywood film industry - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मुंबई के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कर्मचारियों के संगठनों ने रविवार को एक संयुक्त बैठक करके 19 मार्च से सभी फिल्मों, धारावाहिकों औऱ वेब सीरीज की शूटिंग रोक देने का निर्णय लिया था। तीन दिन सभी लोगों को इस काम के लिए दिए गए थे कि वे अपना पहले से जारी काम सुविधाजनक तरीके से समेट लें। लेकिन, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को ही फिल्म सिटी बंद करने के आदेश जारी कर दिए। ऐसे में एकदम से खाली हाथ हो गए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भारी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

bollywood film industry - फोटो : amar ujala mumbai
एफडब्लूआईसीई ने इसके लिए अपनी तरफ से पहल की है। जानकारी के मुताबिक इस काम के लिए फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी ने संगठन की आर्थिक मदद करने की पहल की है। इस मदद से खरीदी गई सामग्री का वितरण मुंबई में गोरेगांव पश्चिम स्थित फिल्मिस्तान स्टूडियो में रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। यह राशन वितरण रविवार से शुरू होकर पूरे एक हफ्ते चलेगा। फेडरेशन ने सभी फिल्म और टीवी निर्माताओं से इस काम में मदद की अपील भी की है।

उधर, मुंबई के सबसे रईस फिल्म निर्माताओं की संस्था ने भी इस काम के लिए एक विशेष राहत कोष की स्थापना की है। लेकिन इस कोष में अब तक किन निर्माताओं ने आर्थिक योगदान किया है, इस बारे में गिल्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है औऱ न ही गिल्ड ने ये बताया है कि इस कोष से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी या इंडस्ट्री के जरूरतमंद कैसे सहायता पा सकेंगे।

पढ़ें: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सारे पुरस्कार जीत भूमि ने किया क्लीन स्वीप, बोलीं- 2019 ने बदल दी जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें