फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी आयोजक के लिए शो करने वाले थे अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण, FWICE ने भेजा नोटिस

Wed, 18 Sep 2019 07:26 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के माहौल के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एमप्लोइज (FWICE) हर भारतीय आर्टिस्ट को पाकिस्तान या उससे जुड़े किसी भी इवेंट में जाने के लिए मना कर रहा है। कुछ ही वक्त पहले ऐसा FWICE ने दिलजीत दोसांझ के साथ भी किया, जब  एक पाकिस्तानी नागरिक द्वारा अमेरिका में आयोजित किए गए कॉन्सर्ट में जानें से उन्हें मना कर दिया गया। ऐसा ही कुछ अब फेडरेशन ने सिंगर अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण के साथ किया है।

विज्ञापन

Alka Yagnik - फोटो : instagram
सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक फेडरेशन ने अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण को अमेरिका में पाकिस्तानी नेशनल मोअज्जमा हुसैन द्वारा आयोजित एक कॉन्सर्ट में भाग लेने से खुद को रोकने के लिए कहा है। FWICE ने इन तीनों कलाकारों को भेजे गए नोटिस में कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि आप एक पाकिस्तानी नागरिक मोअज्जमा हुसैन द्वारा अमेरिका में आयोजित किए जा रहे एक इवेंट में परफॉर्म करने वाले हो। FWICE आपसे रिक्वेस्ट करता है कि आप अपने कदम पीछे लें और खुद को इस इवेंट से अलग कर लें। फिल्मकार अशोक पंडित ने FWICE द्वारा जारी किए गए नोटिस को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा भी किया है, साथ ही लिखा है "#FWICE गायक कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक से अपील करता है कि वे अमेरिका के उल्लेखित शो अपने नाम वापस ले लें, जिसे पाकिस्तानी नेशनल मोअज्जमा हुसैन द्वारा आयोजित किया गया है। हम सभी को उम्मीद है कि आप तीनों गायक हमारे अनुरोधों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

Mika Singh - फोटो : Social Media
इसी तरह पिछले दिनों FWICE ने मीका सिंह को पाकिस्तान में इमरान खान के एक रिश्तेदार के इवेंट में परफॉर्म करने के चलते उन्हें बैन कर दिया था जिसके बाद मीका सिंह ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी थी। हालांकि मीका के लिए अभी मामला पूरी तरह से सुलझता नजर नहीं आ रहा है क्योंकि मीका अमेरिका में सलमान खान के जिस इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे, उससे अब उनका नाम हटा दिया गया है।

पढ़ेँ: 'वॉर' का प्रमोशन करते-करते ऋतिक और टाइगर के बीच छिड़ी कुछ ऐसी जंग, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें