इस बात का खुलासा संजय दत्त ने खुद किया है। संजय दत्त जो इस वक्त अपने फिल्म प्रस्थानम के प्रचार प्रसार में व्यस्त चल रहे हैं, इसी दौरान दिए एक खास इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा भी किया है। संजय दत्त ने अपने आगे आने वाले किरदारों के बारे में बताते हुए कहा " हां मेरी आने वाली फिल्मों के किरदार काफी भिन्न प्रकार के हैं। जोकी काफी दिलचस्प और अच्छी बात है। सड़क है, पानीपत में अब्दाली है, श्मशेरा में मैं शुद्ध सिंह जी के किरदार में हूं। इनके बाद पृथ्वीराज चौहान है और दक्षिणी फिल्म केजीएफ भी है। यह सभी किरदार काफी विभिन्न और अच्छे हैं। और हां फिल्म भुज भी है। "