फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सिनेमा सियासत में NCP की एंट्री, FWICE के अध्यक्ष की इस वजह से हुई पिटाई

Fri, 17 May 2019 12:18 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड - फोटो : file
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया से जुड़े कर्मचारियों की यूनियन FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की जबर्दस्त पिटाई हुई है। तिवारी के साथ ये मारपीट सिनेमा की शूटिंग में काम करने वालों की यूनियन में एनसीपी की दखलंदाजी को मंजूरी न देने के चलते हुई बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कई यूनियनों का बोलबाला है। इन सारी यूनियनों की एक फेडरेशन है जो कर्मचारी हितों को लेकर फिल्म निर्माताओं के सामने रहती है। फेडरेशन पर अक्सर फिल्म निर्माताओं को परेशान करने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन, फेडरेशन के सदस्यों की एकता के चलते कोई सामने नहीं आ पाता। अब, फेडरेशन का वर्चस्व धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा में कमजोर हो रहा है। पिछले कुछ सालों में मनसे और बीजेपी ने भी अपनी यूनियनों को फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय कर दिया है।

दूसरे दलों को देख शरद पवार की पार्टी एनसीपी भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की यूनियन में अपना दखल चाहती है। इससे इनकार करने पर ही वीरेंद्र तिवारी की पिटाई हुई। पुलिस के मुताबिक एनसीपी के कुछ नेता वीरेंद्र तिवारी के अंधेरी में कार्तिक कॉम्प्लेक्स स्थित दफ्तर पहुंचे और उन्हें बंधक बना लिया। वीरेंद्र तिवारी वहां से निकलने की कोशिश करने लगे तो उन्हें घेर कर पीट दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान मे वीरेंद्र ने करणराजे नामक एनसीपी नेता पर आरोप लगाया है।तिवारी के मुताबिक आरोपियों ने कॉम्प्लेक्स में खड़ी कई गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में अपहरण और जानलेवा हमले का केस दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें