फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Song Review: मीत ब्रदर्स ने फिर बताया क्यों हैं ये असली ट्रेंडसेटर!

Thu, 16 May 2019 06:08 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Assi Trendsetter - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू: अस्सी ट्रेंडसेंटर (म्यूजिक सिंगल)
विज्ञापन

कलाकार: मनमीत सिंह, हरमीत सिंह, बोहेमिया
गीतकार: कुमार, संगीतकार: मीत ब्रदर्स
वीडियो निर्देशक: आदिल शेख, सुमित भारद्वाज


पेपॉन के साथ अपने पिछले म्यूजिक सिंगल मुझे कैसे पता न चला की कामयाबी के बाद मीत ब्रदर्स लौटे हैं फिर से एक पार्टी सॉन्ग, असली ट्रेंडसेटर लेकर। मीत ब्रदर्स इंडी पॉप के ट्रेंड सेटर शुरू से रहे हैं और पिछले कुछ बरसों में उनके पार्टी नंबर बेबी डॉल से शुरू होकर लंबी लिस्ट बना चुके हैं। दोनों भाइयों में गजब की केमिस्ट्री है और ये उनके संगीत से लेकर अभिनय तक में नजर आती है।

म्यूजिक सिंगल अस्सी ट्रेंडसेटर के लिए इस बार मीत ब्रदर्स ने मशहूर रैपर बोहेमिया को भी अपने साथ जोड़ा है। दोनों भाइयों के संगीत की ये खासियत बनती जा रही है कि जब भी वह किसी तीसरे के साथ कुछ प्रयोग करते हैं, वह अच्छा बन जाता है। अंजान भट्टाचार्य के साथ उनकी संगत हिट रही। सलमान खान को उन्होंने गाना गवाया वो भी हिट रहा और अब बोहेमिया के रैप ने उनके इस म्यूजिक सिंगल को दूसरों के मुकाबले इक्कीस कर दिया है।
विज्ञापन


अस्सी ट्रेंडसेटर आज की जरूरतों का गाना भी है। क्लब व लाउंज में होने वाली हरकतों के विरोध में है मीत ब्रदर्स का ये गाना। गीतकार कुमार ने अपनी चिर परिचित स्टाइल से यू टर्न लेते हुए इस बार ऐसा गाना लिखा है जो लड़कियों की इज्जत करता है और उनके साथ छेड़छाड़ न करने की बात भी सिखाता है।
विज्ञापन


म्यूजिक सिंगल की शूटिंग टर्की और मुंबई दोनों जगह हुई है। मुंबई के सीन्स ज्यादातर इनडोर ही हैं। गाने के स्टोरी बोर्ड में चारपाई का इस्तेमाल जहां इसे जमीन से जोड़े रखता है वहीं टर्की के इलाके गाने को इंटरनेशनल लुक देते हैं। शादियों में गाना बजना शुरू हो चुका है और यही इस गाने की असली जीत है।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें