बॉलीवुड में अपनी मासूमियत भरी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता वरुण शर्मा को कौन नहीं जानता। वरुण को फिल्म फुकरे में उनके निभाए गए किरदार 'चूचा' के नाम से भी जाना जाता है। अमर उजाला अपने पाठकों के लिए कोरोना के इस विपरीत समय में अलग- अलग सेलेब्स से बातचीत कर रहा है। इसी कड़ी में इस बार बात की जाएगी अभिनेता वरुण शर्मा से। 3 मई 2020 को दोपहर 3 बजे वरुण शर्मा होंगे अमर उजाला के साथ लाइव। हमारे तमाम दर्शक फेसबुक पेज और यूट्यूब के माध्यम से इस इंटरव्यू का हिस्सा बन सकते हैं। आप कमेंट बॉक्स के जरिए अपने चहेते सितारे से सवाल भी कर सकते हैं।