बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में पर्दे पर जबरदस्त हिट होती हैं। उनके एक्शन और गुड लुक्स पर तो हर कोई दिल हार जाता है। सलमान खान का स्टाइल कुछ ऐसा है कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं लाखों लड़कियां सलमान पर जान छिड़कती हैं, लेकिन शादी के मामले में सलमान मात खा जाते हैं। 55 साल की उम्र पार कर लेने वाले दबंग खान आज भी कुंवारे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे कई मौके आए थे जब वो शादी करने के बारे में सोचने लगे थे। बहुत साल पहले सलमान को एक लड़की काफी पसंद थी, लेकिन वो उससे अपने दिल की बात नहीं कह पाए।