शेयर किया नोट
फिल्म निर्माता मृगदीप सिंह लांबा ने लिखा- 'फुकरे 3 की शूटिंग खत्म हो गई है...धन्यवाद...#टीमफुकरे3...आप लोग बहुत कमाल के हो...आप में से हर एक फुक फुक फुक फुक...हमलोग निश्चित रुप से शूटिंग के समय की गई मस्ती को याद रखेंगे...ओके बाय'। अभिनेता पुलकित सम्राट ने भी फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि फुकरे टीम ने पिछले साल मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।
फुकरे और फुकरे रिटर्न्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ये है फुकरे की कहानी
फुकरे एक कॉमेडी फिल्म है, जो चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है। चारों दोस्त आसानी से पैसा कमाने के लिए एकसाथ आते हैं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा एक स्थानीय गैंगस्टर के रूप में है, जो इन्हीं चारों दोस्तों से ड्रग्स की तस्करी करवाती है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और अली फजल मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था और इसका दूसरा पार्ट फुकरे रिटर्न्स 2017 में आया था। दोनों ही फिल्में हिट साबित हुई थीं।