फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2022: ‘अतरंगी यारी’ से ‘ये दोस्ती हम नहीं..’ तक, बॉलीवुड के इन गानों के साथ मनाए दोस्ती का जश्न

Sun, 07 Aug 2022 02:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज फ्रेंडशिप डे है। एक ऐसा दिन, जिस दिन हम अपने दोस्तों को याद करते हैं। इस खास दिन पर अपने दोस्तों के साथ बॉलीवुड के दोस्ती पर बनाए गए इन बेहतरीन गानों को सुने। 
विज्ञापन
अतरंगी यारी, ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदगी में एक फ्रेंड कितना जरूरी होता है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन आज के दिन सभी अपने दोस्तों को एहसास दिलाने की कोशिश करते हैं कि वो उनके लिए कितने मायने रखते हैं। क्योंकि आज फ्रेंडशिप डे है, यानी दोस्ती-यारी का दिन। बॉलीवुड में भी दोस्ती पर बहुत सी फिल्में और गाने बनाए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे गाने बातने जा रहे हैं, जिनमें दोस्ती को खास अंदाज में दिखाया गया है। तो चलिए नजर डालते हैं इन बेहतरीन गानों पर...

विज्ञापन

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
दोस्ती पर गाने का बात हो तो सबसे पहले ख्याल इसी गाने का आता है। 'शोले' फिल्म के इस गाने को अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है। वहीं, इसे किशोर कुमार और मुन्ना डे ने अपनी आवाज दी है।


 

यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है
'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' के बाद ये एक ऐसा गाना है जो काफी लोकप्रिय हुआ है। स्कूल का फेयरवेल हो या कॉलेज का, कोई भी फंक्शन इस गाने के बिना अधूरा ही है। इस गाने को दिवंगत सिंगर केके ने गाया था। 

तेरे जैसे यार कहां
फिल्म 'याराना' का गाना 'तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना' अमिताभ बच्चन और अमजद खान पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में ही नहीं दोनों असल जिंदगी में भी गहरे दोस्त हैं।


 

यारी है ईमान मेरा
फिल्म 'जंजीर' के इस गाने को मन्ना डे ने गाया है। यह गाना बेहद खूबसूरती से लिखा गया है, जिसे आज भी बेहद पसंद किया जाता था।

अतरंगी यारी
फिल्म 'वजीर' का यह गाना भी काफी प्यारा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे और उन्होंने ही इस गाने को गाया है। 

मेरी दोस्ती, मेरा प्यार
यह 1964 में आई फिल्म ‘दोस्ती’ का ‘मेरी दोस्ती, मेरा प्यार’ गाना है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया है, जो आज भी लोगों को बेहद पसंद है।

जिंदगी का नाम दोस्ती
1987 में आई 'खुदगर्ज' फिल्म के इस गाने को नितिन मुकेश और मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसे जितेंद्र और शत्रुघन सिन्हा पर फिल्माया गया है।

तेरा यार हूं मैं
'सोनू के टीटू की स्वीटी' के इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है और इसे कार्तिक आर्यन और सनी सिंह पर फिल्माया है।


 

ये दोस्ती तेरे दम से
फिल्म दोस्ती के इस गाने को अक्षय कुमार और बॉबी देओल पर फिल्माया गया है। वहीं, इसे उदित नारायण और सोनू निगम ने आवाज दी है।

विज्ञापन

दारू देसी
कॉकटेल फिल्म के इस गाने में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए हैं। वहीं, गाने को बेनी दयाल और शाल्मली खोलगडे ने गाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें