किसी का नुकसान तो किसी का फायदा। यह बात हुई है फ्रीडा पिंटो और बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा के मामले में। खबर है कि निर्देशक नवदीप सिंह (मनोरमा सिक्स फीट अंडर) की नई फिल्म ‘एनएच 10’ में फ्रीडा ने काम करने से इंकार कर दिया। नतीजा यह कि फिल्म अनुष्का की झोली में आई है। यह फिल्म एक जासूस की कहानी है।
सूत्रों के मुताबिक नवदीप फिल्म की हीरोइन को लेकर पहले से काफी परेशान थे। ऐसे में जब फ्रीडा राजी हुई थीं तो उन्होंने राहत की सांस ली थी क्योंकि फ्रीडा ने इससे पहले कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की थी।
परंतु फ्रीडा ने मई में प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया। उन्होंने प्रोड्यूसरों पर शूटिंग में विलंब करने का आरोप लगाया और अपनी तारीखों की समस्या बता दी।
इसके बाद नवदीप ने सोनम कपूर से बात की, मगर सोनम को मंजूर नहीं था कि किसी हीरोइन की छोड़ी हुई फिल्म साइन करें। अंततः डायरेक्टर ने अनुष्का की शरण ली।