राज ठाकरे के नेतृत्व वाली एमएनएस की फिल्म शाखा महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना ने पाकिस्तानी गायक अदनान सामी से भारत छोड़ने को कहा है।
सेना ने आरोप लगाया है कि सामी का वीजा समाप्त हो गया है। शाखा अध्यक्ष अमेय खोपकार ने कहा कि सामी शनिवार को हमारे कार्यालय में आए और हमसे सहयोग मांगने लगे।
हमने उनसे कहा कि वीजा समाप्त हो गया है। अब वो भारत छोड़ दें। खोपकार के अनुसार हमने सामी को बताया कि हमारी प्राथमिकता हमारे देश के कलाकार हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध ढंग से रहने पर सामी की शिकायत हमें मिली थी। जिस पर बात करने के लिए हमने उन्हें बुलाया था। सामी ने फैमिली कोर्ट में जानकारी दी है कि उनके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है।
वह समय समय पर मिलने वाले वीजा के आधार पर भारत में रह रहे थे। सामी के अनुसार उनकी वीजा अवधि 26 सितंबर 2012 से 6 अक्तूबर 2013 तक थी।