फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के लिए फायदेमंद बन सकता है फ्रीडा का इंकार

Sun, 13 Oct 2013 07:48 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी का नुकसान तो किसी का फायदा। यह बात हुई है  फ्रीडा पिंटो और बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा के मामले में। खबर है कि निर्देशक नवदीप सिंह (मनोरमा सिक्स फीट अंडर) की नई फिल्म ‘एनएच 10’ में फ्रीडा ने काम करने से इंकार कर दिया। नतीजा यह कि फिल्म अनुष्का की झोली में आई है। यह फिल्म एक जासूस की कहानी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नवदीप फिल्म की हीरोइन को लेकर पहले से काफी परेशान थे। ऐसे में जब फ्रीडा राजी हुई थीं तो उन्होंने राहत की सांस ली थी क्योंकि फ्रीडा ने इससे पहले कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की थी।
विज्ञापन


परंतु फ्रीडा ने मई में प्रोजेक्ट को अलविदा कह दिया। उन्होंने प्रोड्यूसरों पर शूटिंग में विलंब करने का आरोप लगाया और अपनी तारीखों की समस्या बता दी।

इसके बाद नवदीप ने सोनम कपूर से बात की, मगर सोनम को मंजूर नहीं था कि किसी हीरोइन की छोड़ी हुई फिल्म साइन करें। अंततः डायरेक्टर ने अनुष्का की शरण ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें