फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम रॉकेटरी के स्वागत में फ्रांस की स्पेस कंपनी ने लहराया तिरंगा, इमोशनल होकर माधवन ने लिखी ये पोस्ट

Thu, 23 May 2019 01:43 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ROCKETRY - फोटो : file photo
विज्ञापन
मशहूर इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक की शूटिंग के लिए मशहूर अभिनेता और निर्देशक आर माधवन फ्रांस पहुंच चुके हैं। नंबी नारायणन के जवानी के दिनों की शूटिंग यहां के एक स्पेस सेंटर में होनी है। फिल्म की क्रू के पहुंचने पर इस स्पेस सेंटर ने जिस तरह भारतीय क्रू का स्वागत किया, उसे देख फिल्म के अभिनेता माधवन समेत सारे लोग इमोशनल हो गए।
विज्ञापन


अभिनेता आर माधवन पिछले कुछ महीनों से बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म रॉकेटरी द नंबी इफेक्ट पर काम कर रहे हैं। रॉकेटरी मशहूर स्पेस साइंटिस्ट नंबी नारायण की बायोपिक है। नंबी को देसी तकनीक से विकसित दुनिया के पहले क्रायोजेनिक इंजन का क्रेडिट मिल सकता था अगर ऐन मौके पर उन पर जासूसी का आऱोप न लगता और वह जेल में न डाल दिए गए होते। 

इस फिल्म का जो हिस्सा भारत में फिल्माया जाना था, वह पूरा हो चुका है। अब फिल्म की पूरी टीम पेरिस में शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी है। पेरिस पहुंचे आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वहां की कमर्शियल स्पेस वेहिकल लॉन्च करने वाली कंपनी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने कंपनी के बाहर लगे भारतीय झंडे की तरफ इशारा किया जो कंपनी ने फिल्म रॉकेटरी की टीम के स्वागत में फहराया।
विज्ञापन




तिरंगे झंडे वाली इस फोटो को ट्वीट करने के साथ माधवन ने लिखा, "भारत देश के लिए आपका प्यार बेहद ही सराहनीय और अच्छा है। हमारे यहां आने पर हमारे देश का तिरंगा लहराने के लिए धन्यवाद। आपकी यह बात हमारे दिलों को छू गई।" 

माधवन फ्रांस में अपनी फिल्म का वह हिस्सा शूट करने गए हैं, जब जवान नंबी वहां गए थे। अपने इस लुक को माधवन ने मदर्स डे के दिन एक बेहद आकर्षक तस्वीर के साथ सावर्जनिक किया था। इस लुक को पाने के लिए माधवन ने पूरे दो साल दाढ़ी नहीं बनाई। तमिल,  अंग्रेजी और हिन्दी में बन रही फिल्म रॉकेटरी के साल के आखिर तक रिलीज  होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें