फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की शिकायत पर 4 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 27 Jul 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
विज्ञापन
अजान पर विवादस्पद ट्वीट कर लोगों के निशाने पर आईं एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति को ट्विटर पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। सुचित्रा ने इसकी शिकयत मुंबई के साइबर क्राइम सेल में कराई थी। अब ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

  Thank you @MumbaiPolice  You are the best 🙏👍🙏 pic.twitter.com/IsaeSgPPUv — Suchitra (@suchitrak) July 26, 2017


क्या ता मामला-

सुचित्रा ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर अजान को असभ्य बताया था। उन्होंने लिखा था, 'सुबह 4:45 पर घर आओ और आक्रामक और कान फोड़ने वाली अजान की आवाज सुनो। जबरदस्ती धार्मिकता थोपने से ज्यादा बेवकूफी भरा काम हो नहीं हो सकता।'





उनके इन ट्वीट्स के बाद विवाद बढ़ता ही गया था। समाजवादी नेता अबु आजमी ने सुचित्रा पर निशाना साधते हुए कहा था, 'जो औरतें देर रात तक पार्टी करती हैं, नाचती हैं और आदमियों संग गले में हाथ डाल कर घूमती हैं, उन्हें भारतीय संस्कृति के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलिमीन के नेता वारिस पठान ने कहा कि सुचित्रा कृष्ममूर्ति ने ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें