फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maanvi Gagroo: 'फोर मोर शॉट्स' फेम मानवी गागरू ने की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर दी जानकारी

Sat, 14 Jan 2023 12:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फोर मोर शॉट्स' और 'ट्रिपलिंग' जैसी वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मानवी गागरू ने सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दी।
विज्ञापन
मानवी गागरू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मानवी गागरू ने शुक्रवार को अचानक सगाई की घोषणा करके अपने फैंस को चौंका दिया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सगाई कर ली है। इसके बाद फैंस और स्टार्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक मानवी ने अपने मंगेतर को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन

बता दें कि मानवी गागरू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर करते हुए अपनी इंगेजमेंट की खबर फैंस को दी। इस फोटो मानवी गागरू ने अपने मुंह पर हाथ रखा हुआ है और वह स्माइल करते हुए अपनी सगाई की रिंग को शो ऑफ करती हुई दिखाई दीं। तस्वीर में मानवी कैजुअल लुक में नजर आईं। अपनी सगाई की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, फाइनली यह हो गया।' हालांकि उन्होंने तस्वीर के साथ अपने मंगेतर का नाम का खुलासा नहीं किया और न ही उनके साथ कोई तस्वीर पोस्ट की।
 

मानवी गागरू - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मानवी की तस्वीर देखकर फैंस और टेलीविजन सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री मौनी रॉय ने पोस्ट पर बधाई देते हुए लिखा, 'हार्दिक बधाई'। मानवी के ट्रिपलिंग को-एक्टर सुमित व्यास ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ओए बधाई।' इसी क्रम में कुमकुम भाग्य अभिनेत्री सृति झा ने मानवी की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड, मैं पूरी तरह से हैरान हूं।'

यह भी पढ़ें: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहनकर राम चरण-Jr Ntr ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी
विज्ञापन

हालांकि, ज्यादातार लोग अभिनेत्री मानवी से उनके मंगेतर के बारे में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह, प्लीज मंगेतर के बारे में भी बताएं।' वहीं एक और यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'सगाई में दो लोग शामिल होते हैं, दूसरे व्यक्ति को भी बधाई देना पसंद करेंगे।'

यह भी पढ़ें: चित्रा वाघ पर उर्फी ने किया केस और शीजान की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें