फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आदित्य पंचोली की चार हरकतें

Thu, 06 Jun 2013 04:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान के अंतिम संस्कार पर अभिनेता आदित्‍य पंचोली ने अपनी गाड़ी मीडिया के कैमरों पर चढ़ा दी। दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाने आए आदित्य पंचोली यहां भी अपनी पुरानी इमेज की तरह ही हरकतें करते नजर आए।
विज्ञापन


आदित्य पंचोली इसके पहले भी अलग-अलग वजहों से चर्चा और विवादों में रहे हैं। उन पर रेप का प्रयास करने से लेकर फोन पर धमकी देने तक के आरोप हैं। आइए जानते हैं कि आदित्य पंचोली पर किस तरह के विवादों से चर्चित रहे

विवाद 1

फिल्म एक्ट्रेस पूजा बेदी ने आदित्य पंचोली पर अपनी मेड के साथ बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदित्य पंचोली ने उनकी अनुपस्थि‌ति में उनकी मेड के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने आदित्य के खिलाफ कोई शिकायत फाइल नहीं की थी।
विज्ञापन


विवाद 2

आदित्य पंचोली एक समय अभिनेत्री कंगना रणावत के बहुत करीबी थी। जब यह अफेयर खत्म होने वाला था तब ऐसी खबरें आयीं थीं कि आदित्य कंगना को परेशान कर रहे हैं। आदित्य और कंगना कई बार गलत वजहों से खबरों में रहे हैं।

विवाद 3

आदित्य पंचोली फिल्म 'त्रिमूर्ति' को लेकर विवाद में आए थे। अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वह 'त्रिमूर्ति' फिल्म छोड़ दें। जब पुलिस ने इन कॉल्स‌ डिटेल को खंगाला तो पुलिस ने पाया कि वह फोन आदित्य पंचोली कर रहे हैं।

विवाद 4

जिया खान की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आदित्य पंचोली उनके घर पर पहुंचे। आदित्य ने अपनी गाड़ी इलेक्ट्रानिक मीडिया के कैमरों पर चढ़ा दी। इस पर बजाय माफी मांगने के आदित्य उन मीडियापर्सन से झगड़ने लगे। आदित्य ने बहुत ही बदमिजाजी के साथ मीडिया वालों से बात की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें