ग्लोबल फिल्ममेकिंग से की तुलना
पूर्व उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन आगे कहते हैं, ‘हम हर तरह की वॉर फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन वे बहुत ही बढ़िया नहीं लगती थीं। ‘धुरंधर 2’ सच में बहुत पेशेवर फिल्म है। मेरा मतलब है कि इसमें कई घटनाएं, नाम और लोग असली हैं, सच हैं। हम एक ऐसे दौर में बड़े हुए हैं, जब हमें हॉलीवुड फिल्में दिखाई जाती थीं, जिनमें नाजियों और रूसियों के मजाकिया किरदार बनाए जाते थे, दुश्मन की एक खास छवि गढ़ी जाती थी, वे आपकी कल्पना को पूरी तरह से चुनौती देते थे। आप उन सब पर यकीन कर लेते थे। इसलिए मुझे लगता है कि अगर डायरेक्टर ने किसी खास कहानी को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए कलात्मक छूट लेने का फैसला किया है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। खासकर तब जब यह सब असली घटनाओं पर आधारित हो। मुझे नहीं लगता कि इसके लिए किसी सफाई की जरूरत है, क्योंकि यह काफी हद तक ग्लोबल फिल्ममेकिंग के कल्चर के हिसाब से ही है।’
ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट? जानिए मंगलवार को फिल्म ने कितना कमाया
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
900 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंची 'धुरंधर 2'
इन दिनों 'धुरंधर 2' छप्परफाड़ कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 17.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 889.31 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1,402.46 करोड़ रुपये की कमाई की है।