फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VVAN Teaser Release: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी जंगल की पौराणिक और रहस्यवाद कहानी

Wed, 30 Apr 2025 11:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

VVAN - Force of the Forrest: निर्माता एकता कपूर की आगामी पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद से भरपूर फिल्म वीवन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें खौफनाक जंगल के बीच एक महिला मशाल लिए दौड़ती नजर आई।
विज्ञापन
''वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'' में सिद्धार्थ संग शामिल हुईं साउथ अभिनेत्री - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक एकता कपूर  की नई फिल्म 'वीवन' का खतरनाक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जोकि 'वीवन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के इतिहास और लोककथाओं से जुड़ा है। इस पौराणिक थ्रिलर फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा हैं। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म...
विज्ञापन

टीजर की शुरआत 
वीवन के टीजर की शुरुआत में एक महिला लाल रंग की साड़ी में कार से उतरती है और दौड़ती हुई जंगल की ओर जाती है। दौड़ते हुए उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और उसके पैर खून में सन जाता है, लेकिन वह फिर भी नहीं रुकती और दौड़ती रहती है। इसके बाद वह जंगल में एक दीया जलाती है और आगे बढ़ती है। जहां लिखा होता है 'चेतावनी सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है'.. यह पढ़कर उसकी आंखें खौफ से भर जाती हैं और वह हाथ में मशाल लिए आगे जंगल के बीच दौडती नजर आती है और फिर वह जंगल मानो जाग जाता है, क्योंकि आखिर में जंगल की दो लाल रंग की आंखें दिखाई जाती हैं। मुंह ढके यह औरत कौन है, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके टीजर के बीच में तमन्ना भाटिया का नाम जरूर सामने आया।  

 
विज्ञापन

एकता का इंस्टाग्राम पोस्ट
एकता कपूर ने वीवन के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित, 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी सामने लाता है। आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है तमन्ना भाटिया इस शक्तिशाली कथा के लिए — अपने आप में एक ताकत, जो पहले कभी नहीं देखी गई स्क्रीन पर कमान संभालने के लिए तैयार है। इस फिल्म को अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा मिलकर निर्शित करेंगे। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें