दो और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट है तैयार
राज और डीके दो और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। एक फिल्म वे खुद निर्देशित करेंगे, दूसरी का निर्देशन कोई और करेगा। हो सकता है कि उनकी दूसरी फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा या फिर अमर कौशिक कर सकते हैं। स्क्रिप्ट पर काम सही समय पर पूरा हो गया तो 2026 की दूसरी छमाही में एक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। राज-डीके ओटीटी पर भी अपना दबदबा बनाए रखेंगे। वे हिंदी ओटीटी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स में से हैं।