फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ गैंगरेपः शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान, कहा- बेटी बचाओ के लिए हमारी बेटियां जिंदा तो रहें

Wed, 18 Apr 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी
कठुआ गैंगरेप और हत्या के मामले में एक ओर जहां पूरा देश आक्रोश में है वहीं, बॉलीवुड भी इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुका है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इस दिल दहला देने वाली घटना पर कहना है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ‘हमारी बेटियों को जीवित और सुरक्षित रहना चाहिए।’’
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला
शबाना ने कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं ना हो, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि हम कहते हैं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ होना चाहिए लेकिन इसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारी बेटियां जिंदा रहें।’’ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केन्द्र सरकार का एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और लड़कियों के लिए बनी सामाजिक सेवाओं की दक्षता में सुधार करना शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी
सोमवार रात को आयोजित 20वें बेटी एफएलओ ग्रेट अवार्ड्स-2018 अवार्ड कार्यक्रम में शबाना ने कहा, ‘एक तरफ हम अपनी महिलाओं को महान ऊंचाईयों तक पहुंचते देखना चाहते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, रोजाना हम ऐसी खबरें पढ़ते और देखते हैं जिन्हें देखकर हम सदमे में आ जाते हैं।’

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
शबाना के अलावा कार्यक्रम में आईं हुमा कुरैशी ने कहा कि यह एक दुखद और दहलाने देने वाली घटना है। इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। अगर हम समाज के रूप में एक आठ साल की बच्ची की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं हैं, तो फिर यह बेहद शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को मुंबई में रेप पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बांद्रा में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल हुए। इस प्रोटेस्ट में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव को लेकर पहुंचीं। आमिर खान की पत्नी किरण राव, सलमान खान की मां हेलेन, राजकुमार राव, पत्रलेखा, अदिति राव हैदरी, सोना महोपात्रा, विशाल डडलानी समेत कई सेलेब्स ने साथ मिलकर विरोध करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें