इन दिन देहरादून के एफआरआई में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग अपने अंतिम दौर में है। इसी बीच अभिनेता टाइगर श्रॉफ शूटिंग छोड़कर चुपके से मॉल में पहुंचे और महिला से मिलने के बाद एक प्रॉमिस लिया।
विज्ञापन
2 of 6
tiger shroff
टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रैंड दिशा पाटनी की सुपरहिट फिल्म 'बागी' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर देहरादून में इस फिल्म को देखना चाहते थे। इस लिए रविवार को टाइगर हुड और मुंह में मास्क लगाकर बागी देखने क्रॉस रोड स्थित मॉल पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
यहां पार्किंग में टाइगर को महिला ने पहचान लिया। टाइगर ने उनके साथ फोटो खिंचाई और किसी को उनके बारे में न बताने का प्रॉमिस लिया।
4 of 6
tiger shroff
टाइगर ने क्रॉस माल के मल्टीप्लेक्स में पीछे की सभी सीटें बुक कराई थीं। करीब ढाई घंटे फिल्म देखने के बाद टाइगर अपने होटल लौट गए।
विज्ञापन
5 of 6
Tiger Shroff
फिल्म यूनिट सूत्रों के मुताबिक जिस दिन वे देहरादून पहुंचे थे तभी उन्होंने बागी देखने की इच्छा जाहिर की थी।
बता दें कि SOTY 2 में टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में है। फिल्म में इनके साथ तारा सुतारिया, गुल पनाग और समीर सोनी भी अपनी अदाकारी से चार चांद लगा रहे हैं।