फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर अक्षय कुमार के फैंस को मिलेगा नायाब तोहफा

Sat, 16 Sep 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Toilet Ek Prem Katha
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अक्षय कुमार के फैंस को मिलेगा नायाब तोहफा। ये तोहफा देने का फैसला डीडी नेशनल ने किया है। दरअसल कल के दिन टीवी पर दिखाई जाएगी 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा।'
विज्ञापन

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का नाम जितना अलग है, उतनी ही अलग फिल्म की कहानी भी है। श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दे रही है। 

11 अगस्त को रिलीज ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि महज पहले आठ दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। हाल ही में फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मूवी को पहली बार डीडी नेश्नल पर दर्शकों को दिखाए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- 'तू आशिकी' में खलनायिका का किरदार निभाएगी गौरी प्रधान

 बता दें कि इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा,'पहली बार रविवार को सुबह 10.30 बजे फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को टीवी पर देखना न भूलें'।   Don't forget to catch #ToiletEkPremKatha first time on television tomorrow at 10.30 am only on @DDNational! #SundaySorted :) https://t.co/eR3qJpbyCJ — Akshay Kumar (@akshaykumar) September 16, 2017
यह फिल्म मनोरंजन, सामाजिक संदेश और सरकारी प्रयासों की मिलीजुली कहानी है, जिसमें सरकारी प्रोपगंडे का बिगुल लगातार बजता रहता है, लेकिन सिरे से कोई ठोस बात नहीं उभरती। फिल्म कई मौकों पर मनोरंजन की आड़ में सामाजिक विषयों के पाठ पढ़ाती नजर आती है।

फिल्म मथुरा के नजदीक एक गांव का जीवन दिखाती हुई केशव (अक्षय कुमार) और जया (भूमि पेडनेकर) के परस्पर आकर्षण, प्रेम और विवाह तक पहुंचती है। परंतु उतार-चढ़ाव तब शुरू होते हैं जब जया को पता चलता है कि केशव के घर में टॉयलेट नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें