सैफ अली खान को पहली बार फिल्म 'लवेरिया' के फिल्मी सेट पर देखा था। यह 1994 के आसपास की बात है। इस फिल्म में वह करिश्मा कपूर के साथ शूट कर रहे थे। मैं तब स्कूल में पढ़ रही थी और करिश्मा मुझे अपनी शूटिंग में ली गई थीं। उस शूटिंग में मैने पहली बार सैफ को देखा था।
तब मैं यह सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि इस इंसान के साथ मेरी शादी होगी। सैफ को लेकर यह बड़ा राज करीना कपूर ने खोला है। करीना ने बताया एबीसीएल के बैनर तले बन रही यह फिल्म पूरी नहीं हो सकी। आने वाली फिल्म 'तलाश' के प्रमोशन के लिए एक टीवी चैनल पहुंची करीना कपूर ने कहा कि मैने सैफ अली खान के साथ आमिर की भी शूटिंग देखी है। जिन फिल्मों में वह करिश्मा के साथ दिखे हैं मैं हर उस फिल्म की शूटिंग में मौजूद रही।
इस मौके पर रानी मुखर्जी ने भी अपने राज खोले। रानी ने कहा कि जब मैं स्कूल में थी तब आमिर खान की फिल्में देखा करती थी। एक बार एक शूटिंग में मैने उनसे आटोग्राफ भी ले लिए। जब मैं आमिर के साथ 'गुलाम' फिल्म कर रही थी तब मैने उनको यह आटोग्राफ दिखाए। रानी को अफसोस है कि उनकी वह डायरी कहीं गुम हो गई जिसमें उन्होंने कई सितारों के आटोग्राफ ले रखे थे।