फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार क्रिएचर फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर, इस फिल्ममेकर से मिलाया हाथ!

Fri, 18 Oct 2019 12:13 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
सिनेमा जगत में अर्जुन कपूर चुंनिदा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अलग-अलग जोनर की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते हैं। फिल्म 'इश्कबाज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन पिछली बार 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' में नजर आए थें। इन दिनों एक्टर अपने आने वाले प्रोजेक्ट 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर व्यस्त हैं। वहीं अब एक्टर के खाते में एक और प्रोजेक्ट जुड़ गया है। अर्जुन के हाथ रोनी स्क्रूवाला Ronnie Screwvala की क्रिएचर (जंतु) थ्रिलर फिल्म लग गई है। जिसकी कहानी मगरमच्छों के आसपास घूमती है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी नेहा राकेश ने लिखी है और वही इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगी। निर्देशक के तौर पर यह नेहा की पहली फिल्म होगी। यह फिल्म थाईलैंड में शूट की जाएगी। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, फिल्म के मेकर्स से अर्जुन की बातचीत चल रही है। उनके अलावा दो और एक्टर्स फिल्म में नजर आएंगे, जिसके लिए राणा दग्गुबाती और रकुल प्रीत सिंह के नाम पर विचार चल रहा है। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। शूटिंग से पहले अर्जुन को काफी ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। इस फिल्म में वीएफएक्स का भारी भरकम काम भी देखने को मिलेगा।
 
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर पहली बार रोनी स्क्रूवाला के साथ काम करने जा रहे हैं। वहीं एक्टर इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य किरदार में होंगी। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं रोनी स्क्रूवाला की बात करें तो हाल में उन्होंने स्पोर्टस ड्रामा फिल्म रश्मि रॉकेट की घोषणा की है। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं जो एक धावक का किरदार निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन आकर्ष खुराना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें