फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में पूरी हुई रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग, अब करेंगे चेन्नई का रुख

Wed, 07 Jun 2017 06:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
रजनीकांत
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'काला करिकालन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई थी और आज इसका पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। रजनीकांत ने 28 मई से शूटिंग शुरू की थी जिसके बाद वो कई बार मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए गए।
विज्ञापन


अब उन्हें कुछ समय का ब्रेक मिला है और ऐसे में वो फैंस से मिलने चेन्नई चले गए हैं। 'काला' की शूटिंग से पहले भी रजनीकांत कई दिनों तक अपने फैंस से मिलते रहे। फिल्ममेकर्स जल्द ही चेन्नई में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

पा रंजीत के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, एक्टर नाना पाटेकर नजर आएंगे। फिल्म को रजनीकांत के दामाद और साउथ फिल्मों के स्टार धनुष प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे तमिल बच्चे की भूमिका में हैं जो बचपन में ही मुंबई भाग जाता है और बड़ा होकर डॉन बनता है। कुछ दिन पहले खबरें भी आईं थीं कि फिल्म गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित है। उनके गोद लिए हुए बेटे सुंदर शेखर के रजनीकांत को नोटिस भेजने के बाद मेकर्स ने साफ कर दिया था कि फिल्म का हाजी मस्तान की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें