चेन्नई एक्सप्रेस के बाद शाहरुख जिस फिल्म में दिखने जा रहे हैं उसका पहला पोस्टर लांच हो गया है।
शाहरूख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी नजर आएंगे।
फराह खान निर्देशित यह फिल्म इस दीवाली को रिलीज होगी। इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।
जारी हुए इस पहले पोस्टर में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह को भी जगह मिली है।