'रोमियो अकबर वॉल्टर' के फर्स्ट लुक में सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Twitter@itsSSR
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिलहाल अपनी फिल्म 'राबता' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और अब उनकी एक और फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का नाम है रोमियो अकबर वॉल्टर (Romeo Akbar Walter)..
फिल्म में सुशांत का किरदार क्या होगा ये तो पता नहीं लेकिन पोस्टर्स को देखकर लग रहा है कि फिल्म में सुशांत एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी 1971 की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।
इससे पहले सुशांत फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में जासूस के किरदार में नजर आए थे।