फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली झलक: 'बबली बदमाश है'

Fri, 15 Mar 2013 02:29 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पहले आइटम सॉन्ग 'बदमाश बबली' का फर्स्ट लुक यू-ट्यूब पर जारी हो गया है।
विज्ञापन


इस गाने में डिफरेंट लुक में नजर आ रही पिग्गी चोप्स ने कुछ ही देर पहले इस लिंक को फेसबुक पर अपलोड किया है।

इस आइटम सॉन्ग में पीसी लैदर के कॉस्टयूम पहने हुए एकदम अलग नजर आ रही है।

गौरतलब है कि पीसी का यह कास्ट्यूम मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है और संगीत दिया है अनु मलिक ने।

ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' में 'बदमाश बबली' गाना अमिताभ बच्चन के 'याराना' सॉन्ग का ट्रिब्यूट है। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि ये गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई’ की भी याद दिलाएगा।

आपको बता दें 'बदमाश बबली' आइटम सॉन्ग आधिकारिक तौर पर 15 मार्च को ऑन एयर किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें