बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आइटम सॉन्ग 'बदमाश बबली' यू-ट्यूब पर जारी हो गया है।
02 मिनट 30 सेकेंड के इस गाने में पिग्गी चोप्स एकदम डिफरेंट लुक में नजर आ रही है। ये गाना 14 मार्च मिडनाइट में यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है।
जॉन इब्राहिम और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए इस गाने में पीसी बेहद सेक्सी और हॉट लग रही है। हालांकि इस गाने में तुषार चोपड़ा की झलक भी दिखाई देगी।
गौरतलब है कि ये आइटम नंबर संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म 'शूटआउट ऐट वडाला' का है। आइए देखें 'बदमाश बबली है' आइटम नंबर।