पोर्न फिल्मों की दुनिया से आई सनी लियोन बॉलीवुड में पूरी तरह से पैर जमा लेना चाहती हैं। इसलिए वह ऐसा कोई रोल करने का जोखिम नहीं ले रहीं, जिससे लोग उन्हें सेक्सी हीरोइन का तमगा दे डालें।
सनी लियोन चाहती हैं कि उनकी इमेज ऐसी अभिनेत्री की न बने जिसकी फिल्मों को सिर्फ 'ए' प्रमाण पत्र के साथ रिलीज किया जा सके। इसलिए हाल में उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'जैकपॉट' के लिए कुछ ऐसे दृश्य करने से इंकार कर दिया, जिनमें उन्हें जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाया जा रहा था।
इस फिल्म में सचिन जोशी उनके हीरो हैं और कैजद गुस्ताद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों गोवा में हो रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सनी ने फिल्म में सेक्सी सीन किए ही नहीं। उनके बेडरूम दृश्य हैं और उन्होंने हीरो के साथ लिप-लॉक भी किया है।
लेकिन यह सीन भी सीमा में रह कर किए गए हैं ताकि दर्शक उनकी पोर्न छवि को फिल्म से न जोड़ सकें। सूत्रों का कहना है कि सनी शूटिंग के दौरान काफी चौकन्नी रहती हैं और निर्देशक तथा कैमरामैन के काम पर नजर रखती हैं।
परंतु सनी को यह भी सोचना होगा कि यदि उनके काम करने का अंदाज यही रहा तो दूसरे निर्देशक अपनी फिल्म में लेने से पहले सौ बार सोचेंगे।