तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस ज्योतिका की अगली फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। बाला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम 'नाचियार' रखा गया है। इस फिल्म में उनके साथ म्यूजिक कंपोजर से एक्टर बने जीवी प्रकाश अहम रोल में नजर आएंगे। जारी किए गए इस लुक में ज्योतिका लुंगी और डेनिम की शर्ट में अपने पैर धोते हुए नजर आ रही हैं। उनके बगल में जीवी प्रकाश बैठे हैं जो नीम की दातुन चबा रहे हैं।
महिला केंद्रित इस फिल्म के बाकी कलाकारों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।