रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस को रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। साथ ही दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जहां रणबीर और कैटरीना के फैंस को जग्गा जासूस का बेसब्री से इंतजार है वहीं गोविंदा के फैन्स भी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। क्योंकि वो इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।
फिल्म से गोविंदा का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। गोविंदा फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। गोविंदा के इस नए लुक को देखकर उनके फैन्स में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। पहली बार ऐसा होगा जब गोविंदा किसी फिल्म में कैमियो करने वाले हैं।
कैटरीना और रणबीर कपूर की तरह ही गोविंदा भी इस फिल्म में काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक ऑनलाइन पोर्टल को दिए इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने कहा था कि इस फिल्म में आपको कुछ अलग नजर आने वाला है।
फिल्म में गोविंदा का ये लुक काफी दिलचस्प है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे फैन्स ने काफी पंसद भी किया है। जग्गा जासूस के लिए रणबीर-कैटरीना लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म 14 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज होगी।