फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनमें से किस 'डायन' को किस करेंगे इमरान हाशमी

Sat, 19 Jan 2013 11:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान हाशमी अपनी फिल्मों में किस करने के लिए जाने जाते हैं। अपवाद को छोड़ दें तो ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसमें इमरान हाशमी ने अपनी नायिका के साथ स्मूच न किया हो। उनकी आने वाली फिल्‍म 'एक थी डायन' में उनके साथ एक नहीं तीन-तीन नायिकाएं हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में इन नायिकाओं को डायन कहकर प्रचारित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म में तीन-तीन डायन हैं। यह डायन काल्कि कोचलीन, कोंकणा सेन शर्मा और हुमा कुरैशी हैं। हुमा कुरैशी के साथ इमरना की यह उनकी पहली फिल्म है। इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है कि इस फिल्म में इमरान किस डायन को स्मूच करते दिखेंगे।

पिछले दिनों फिल्म के फर्स्ट लुक में भी उनसे यह प्रश्न पूछा गया। इसका जवाब उन्होंने अपनी ही स्टाईल में दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कि सब जानते हैं कि मैँ अपनी नायिका को किस करता हूं तो यह जान लीजिए कि कोई भी डायन मुझसे बचेगी नहीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि यह मेरी खुशकिस्मती है कि इस फिल्म में नायिकाएं तो तीन हैं पर नायक एक। तो आप समझ लीजिए कि मैं क्या करने वाला हूं।
विज्ञापन


फर्स्ट लुक लांच के इस मौके पर इमरान हाशमी ने कुछ जादू भी दिखाए। 'एक थी डायन' फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और विशाल भारद्वाज ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन कन्नन अय्यर कर रहे हैं। इसे भुतिहा फिल्म बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें