बिपाशा बसु लंबे समय तक जॉन अब्राहम के साथ अफेयर में रही हैं। लेकिन जॉन से पहले भी बिपाशा का किसी लड़के के साथ अफेयर हुआ था। तब उनकी उम्र महज 15 साल ही ही थी।
करीना कपूर कभी शाहिद कपूर के लिए वेजीटेरियन बनी थीं। बिपाशा बसु भी उनमें से एक हैं, जिन्होंने अपने प्रेमी के लिए ही वेजीटेरियन जिंदगी अपना ली थी।
लेकिन वह वेजीटेरियन जॉन के लिए नहीं बनी थीं और न ही किसी अन्य विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के लिए जिनसे उनका नाम जुड़ता है।
वह वेजीटेरियन अपने बचपन के प्रेमी के लिए बनी थीं। उस वक्त बिपाशा केवल 15 साल की थीं, तो उन्हें एक मारवाड़ी लड़के से प्यार हो गया था।
दोनों की प्रेम कहानी काफी दिनों तक चली भी थी। दोनों के परिवार वालों ने यह भी सोच लिया था कि दोनों की शादी हो जायेगी।
यहां तक कि उस लड़के के लिए बिपाशा ने पहली बार सलवार कमीज पहनी थी। क्योंकि उस लड़के व उनके परिवार वालों को बिपाशा सलवार कमीज में ही अच्छी लगती थी।
बिपाशा ने उस लड़के के लिए काफी बदलाव किये थे। लेकिन बाद में उस प्रेम कहानी का अंत हो गया और बिपाशा ने दोबारा मछली खाना शुरू कर दिया।