फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में CCTV फुटेज में दिखा आरोपी; दोपहिया वाहन से चर्च रोड तक पहुंचा था

Tue, 03 Feb 2026 10:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Firing at Rohit Shetty's Residence: फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में अहम सुराग मिले हैं। विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध को देखा गया है। 
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास लगे CCTV कैमरों में देखा गया। संदिग्ध को सीसीटीवी कैमरे में अपराध करने के बाद भागते हुए देखा गया।

विज्ञापन


पुणे से चार आरोपी गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की कई टीमें शूटर और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। बता दें कि शनिवार देर रात को जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी की नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं। एक गोली इमारत में मौजूद एक जिम के शीशे पर लगी। पुलिस ने बताया है कि पुणे से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 5 फरवरी तक मुंबई पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी ने सेंट जोसेफ चर्च रोड के पास वाहन छोड़ दिया था
अधिकारी ने बताया, 'जूहू और विले पार्ले इलाके में CCTV फुटेज की जांच करते समय पुलिस ने शूटर को दोपहिया वाहन पर जाते हुए देखा। बाद में उसने विले पार्ले इलाके में सेंट जोसेफ चर्च रोड के पास वाहन छोड़ दिया। उसने दूसरा वाहन पकड़ा, शायद एक ऑटो रिक्शा, जिसने उसे विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दिया'। शूटर स्टेशन के पास लगे CCTV कैमरों में दिखा था, लेकिन उसने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। पुलिस के मुताबिक,'उस समय क्योंकि लोकल ट्रेन सर्विस नहीं चल रही थी और उसे हाई क्वालिटी CCTV कैमरों में पकड़े जाने का डर था, इसलिए आरोपी स्टेशन के अंदर नहीं गया और भागने के लिए दूसरी गाड़ी का इस्तेमाल किया'।
विज्ञापन


क्या रोहित शेट्टी को मिली किसी से कोई धमकी?
रोहित शेट्टी के घर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें शूटर की तलाश कर रही हैं। जांच के तहत कुछ टीमें राज्य से बाहर भी गई हैं। मामले की जांच करते समय मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने रोहित शेट्टी के बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही फिल्ममेकर से पूछा कि क्या उन्हें किसी गैंग या किसी व्यक्ति से कोई धमकी मिली है? हालांकि, उन्होंने पुलिस को बताया कि मैसेज, वॉइस नोट, कॉल या मेल, किसी के भी जरिए उन्हें किसी से भी कोई धमकी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें