पिछले चार दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में लगी थी। एक बार फिर रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी की है।
- फिल्म 'मर्दानी 3' ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे दिन शनिवार को 6.25 करोड़ और रविवार को तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये जुटाए।
- कल मंडे टेस्ट में चौथे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कारोबार किया था।
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3'
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या 'बॉर्डर 2' के आगे कमजोर पड़ी 'मर्दानी 3'?
फिल्म 'मर्दानी 3' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मगर, लागत के हिसाब से इसका अब तक का कलेक्शन बहुत प्रभावशाली नहीं है। रानी मुखर्जी के अभिनय की तारीफ हुई है। फिल्म का विषय भी दर्शकों को पसंद आया है। इसके बावजूद कमाई के मामले में यह दम नहीं दिखा पा रही। इसकी एक वजह 'बॉर्डर 2' है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है। फिल्म 'बॉर्डर 2' ने आज मंगलवार को 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी
फिल्म 'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। इसमें रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद, प्रजेश कश्यप, जानकी बोड़ीवाला, मिखाइल यवलकर, दिग्विजय श्रीकांत रोहिदास, जिम्पा संगपो भूटिया और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे सितारे हैं। इस बार रानी मुखर्जी गुमशुदा बच्चियों को खोजने और इसके पीछे काम करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने के मिशन पर हैं।