फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के चार महीने बाद कपूर खानदान में एक और हादसा, होटल में लगी आग

Wed, 27 Jun 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sanjay kapoor
विज्ञापन
श्रीदेवी को गुजरे चार महीने बीत चुके हैं। आज भी उस रात होटल में उनके साथ हुए हादसे को याद कर कई लोग विचलित हो जाते हैं। उनके छोटे देवर संजय कूपर इन दिनों विदेश में हैं जहां उनकी और उनके परिवार की जान बाल बाल बची। एक्टर संजय कपूर इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में छुट्टियां बिता रहे हैं। उनके साथ पत्नी महीप और बच्चे- शनाया, जहान भी मौजूद हैं। जिस होटल में वे ठहरे हैं, वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई। होटल के एक हिस्से में आग लग गई जिसके बाद मेहमानों को ग्राउंड फ्लोर पर इकट्ठा होने को कहा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

Sanjay Kapoor
संजय कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो पोस्ट किया। हालांकि, जल्द आग पर काबू पा लिया गया और हालात सामान्य हो गए। बता दें कि संजय कपूर हाल ही में फिल्म लस्ट स्टोरीज में नजर आए हैं। इसके बाद उनके पास फिल्म बेढब है जिसमें वह पूजा चोपड़ा और आशीष सचदेवा के साथ नजर आएंगे।



संजय कपूर के टीवी सीरियल दिल संभल जा जरा को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने फिल्म 'राजा', 'सिर्फ तुम' और 'प्रेम 'से लोकप्रियता हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें