फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सेट पर आग की तस्वीरें, निर्देशक ने कहा- ईश्वर की कृपा से सब सुरक्षित निकल आए

Tue, 02 Feb 2021 07:40 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष के सेट पर आग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 की सबसे महात्वाकांक्षी और मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सेट पर आग लगने से हड़कंप मच गया है। फिल्म की शूटिंग का आज पहला ही दिन था और पहले ही दिन हुए इस हादसे के बाद हरतरफ अफरातफरी सी दिखी। आग को हालांकि काबू कर लिया गया है लेकिन इससे पहले फिल्म का सेट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि आग के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।

विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष के सेट पर आग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म का सेट मुंबई में गोरेगांव पश्चिम इलाके के बांगुर नगर में लगा हुआ है। इस सेट पर पिछले दो महीने से रिहर्सल और तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार की सुबह सुबह फिल्म के निर्देशक ओम राउत और फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास ने ट्वीट करके शूटिंग शुरू होने की बात अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थी।



विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष के सेट पर आग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सेट पर अचानक से धुआं देखा गया। ये धुआं बिजली के तारों से निकल रहा था। शूटिंग के दौरान इस्तेमाल हो रहे भारी भरकम उपकरणों और रोशनी के सामान के चलते पुराने तारों पर लोड ज्यादा पड़ा और इनमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सूखी लकड़ी से बने और पेंट से रंगे पुते सेट को अपनी चपेट में ले लिया। फिल्म का काफी काम चूंकि वीएफएक्स पर होना है, इसलिए वहां ऐसे दृश्यों की शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी भारी मात्रा में मौजूद था, इससे भी हालात और बिगड़े।

4 of 5
आदिपुरुष के सेट पर आग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के सेट पर तमाम विदेशी तकनीशियन भी इस दौरान मौजूद थे। फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों ने पहले भी जानकारी दी थी कि फिल्म निर्देशक ओम राउत इस बार हॉलीवुड फिल्मों ‘अवतार’ और ‘स्टार वार्स’ जैसी फिल्मों के वीएफएक्स तकनीशियनों को इस फिल्म में ला रहे हैं। ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी’ पिछले साल की हिंदी सिनेमा की सबसे  ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ हाल ही में सैफ अली खान के उस बयान को लेकर लंबे समय तक चर्चा मे रही, जिसमें उन्होंने इस फिल्म में राम कथा के खलनायक राणव का मानवीय चेहरा प्रस्तुत करने की बात कही थी। सैफ अली खान फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष के सेट पर आग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले साल 11 अगस्त को इस फिल्म को रिलीज करने का मुहूर्त तय हो चुका है, लेकिन शूटिंग के पहले दिन का मुहूर्त शायद ठीक नहीं निकला। हालांकि, हादसे के बाद स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कुशलक्षेम पूछने पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि सेट पर मौजूद सारे लोग इस दौरान ईश्वर कृपा से सुरक्षित रहे और किसी को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें