उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सनी देओल अभिनीत फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने पुलिस को सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोर्ट के आदेश के बाद सनी देओल समेत सभी नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन सभी पर आरोप है कि फिल्म में भगवान शिव, हिन्दू देवताओं और काशी के पंडाओं का अपमान दिखाया गया है, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
कोर्ट में वकील सुधीर कुमार झा ने 30 जून को शिकायत दर्द कराई थी। सुधीर की शिकायत पर ही कोर्ट ने फिल्म से जुडे नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।