फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि जी तुसी बड़े मजाकिया हो पर ये मजाक नहीं कुछ और ही है...

Sun, 27 Aug 2017 05:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
ऋषि कपूर
विज्ञापन
ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी का इंतजार उनके फैंस को है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि ऋषि जी का मजाकिया और मस्त अंदाज उनके फैंस को खूब गुदगुदाने वाला है।
विज्ञापन


अगले साल आने वाली फिल्म 102 नॉट आउट का इंताजर भी फैंस को बेसब्री से है। पहली फिल्म 'बॉबी' में 17 साल के ऋषि कपूर की बेहद रोमांटिक प्रेम कहानी के बाद अब 75 साल की उम्र में उनकी प्रेम कहानी मजेदार तो होगी ही।

दो दूनी चार में एक मिडिल क्लास फैमिली के मुखिया के किरदार में ऋषि कपूर ने कमाल कर दिया था। लव आजकल में भी फ्लैश बैक में आपकी प्रेम कहानी ने समां बांध दिया था। लेकिन ऋषि कपूर के सेंस ऑफ ह्मयूमर के कायल उनके फैंस इन दिनों सोशल मीडिया में उनके पोस्ट से थोड़ा बेचैन हो गए हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, फिल्म '102 नॉट आउट' - फोटो : ANI
एक बच्चे की न्यूड फोटो डालकर ऋषि कपूर मुश्किल में पड़ गए। दरअसल उन्होंंने एक बच्चे की न्यूड फोटो ट्विटर में पोस्ट की जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर हो गई।

इस मामले में 'जय हो फाउंडेशन' एनजीओ ने पोस्को (यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा) के तहत ट्विटर अकाउंट पर नाबालिग बच्चे की नग्न, अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के लिए ऋषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करने और आईटी एक्ट लगाने की अपील की। 

विज्ञापन

फिल्म दो दूनी चार में ऋषि कपूर और उनका परिवार
ऋषि कपूर ने शनिवार को फिर एक वीडियो पोस्ट किया । इस वीडियो में एक शौतान बच्चे की हरकतों का खामियाजा एक आदमी को भुगतना पड़ता है। एक बच्चा एक औरत के पीछे दो बार मारता है जिसके बाद औरत अपने पीछे खड़े एक आदमी को इसके लिए जिम्मेदार मानकर उसे दो बार चांटे रसीद कर देती है।

पहली नजर में भले ही ये एक फनी वीडियो लगे लेकिन गंभीरत से देखने पर ये फनी नहीं बल्कि इरिटेट करने वाला वीडियो है। इस वीडियो को अभी तक 32 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 512 लोग ट्विट कर चुके हैं। 
  Smart Alec! pic.twitter.com/E63Z2F5t2H — Rishi Kapoor (@chintskap) August 26, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें