फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर चीन से तनातनी के बीच फिल्ममेकर्स मना रहे शंघाई फेस्टिवल में फिल्म सेलेक्ट होने की खुशियां

Tue, 21 Jul 2020 05:23 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विश्व में कोरोना वायरस के डर से सभी फिल्म महोत्सवों को या तो स्थगित कर दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है। लेकिन, शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्मों के सेलेक्ट होने को लेकर मुंबई में इनके मेकर्स खुशियां मना रहे हैं। इसकी वजह है चीन में सिनेमाघरों को फिर से जनता के लिए खोला जाना। सरहद पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई खूनी झड़प के चलते सरकारों के बीच भले ही खटास पैदा हो लेकिन इस महोत्सव के लिए जिन भारतीय फिल्म मेकर्स की फिल्में सेलेक्ट हुई हैं, वे हैं- अनुभव सिन्हा, प्रकाश झा और अजय बहल।

विज्ञापन


शंघाई फिल्म फेस्टिवल के 23वें संस्करण का आयोजन 25 जुलाई से 2 अगस्त तक ऑनलाइन होने जा रहा है। इसमें समीक्षकों की सराहना पा चुकी फिल्म 'सेक्शन 375' को 26, 30, 31 जुलाई और अगस्त की 1 और 2 तारीख को दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा और राहुल भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसमें कानून को धोखा देने वाली साजिशों का पर्दाफाश होता है।

विज्ञापन

फिल्म आर्टिकल 15 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा जी स्टूडियो के निर्माण में बनी अनुभव सिन्हा निर्देशित आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' भी शंघाई फिल्म फेस्टिवल में सेलेक्ट हुई। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसमें उत्तर प्रदेश के एक पिछड़े इलाके में दुष्कर्म की घटना को केंद्र में रखकर जातिवाद पर प्रकाश डाला गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की इसी कतार में रिलीज हुई फिल्मों की तरह सौ करोड़ रुपये तो नहीं कमाए लेकिन इस फिल्म ने समीक्षकों की खूब सराहना बटोरी।

जानकारी के अनुसार इस साल इस फिल्म महोत्सव में 108 देशों से अलग-अलग भाषाओं की 3693 फिल्मों के लिए आवेदन मिला। इन फिल्मों में से करीब 320 फिल्मों को अलग अलग श्रेणियों में चुना गया है। इन फिल्मों की स्क्रीनिंग शंघाई के 29 पंजीकृत सिनेमाघरों में करने की तैयारी भी की गई है। स्क्रीनिंग के लिए जिन देशों की फिल्मों को चुना गया है उनमें से जापान, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, इटली, फ्रांस, इंडोनेशिया और भारत मुख्य हैं।

महिला किरदारों पर फिल्में बनाने का अनुष्का का ये है असली राज, परदे पर वापसी की तैयारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें