फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वी शांताराम की याद में गूगल ने बनाया डूडल

Sat, 18 Nov 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
वी शांताराम
विज्ञापन
भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर और एक्टर वी शांताराम की आज 116वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाकर वी शांताराम को समर्पित किया है। वी शांताराम का जन्म 18 नवंबर 1901 को कोल्हापुर में हुआ था।
विज्ञापन




आर्थिक ‌स्थिति ठीक ना होने के कारण वी शांताराम ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। बचपन से ही उनका रुझान फिल्मों की तरफ था। 19 साल की कम उम्र में ही शांताराम, बाबू राव पेंटर की महाराष्ट्र फिल्म कंपनी से जुड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

वी शांताराम
यहां उन्होंने फिल्‍म निर्माण की बारीकियां सीखीं। 1921 में शांताराम ने एक मूक फिल्म 'सुरेख हरण' में बतौर एक्टर काम किया था। 1929 में उन्होंने खुद की कंपनी खोली। जिसका नाम प्रभात फिल्‍म्स रखा। 

प्रभात कंपनी के बैनर तले वी शांतराम ने 'गोपाल कृष्णा', 'खूनी खंजर', 'रानी साहिबा' और 'उदयकाल' जैसी फिल्में बनाईं। शांताराम ने अपने 60 साल के करियर में लगभग 50 फिल्में बनाईं। वी शांताराम 30 अक्टूबर 1990 को इस दुनिया से विदा कर गए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें