फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nana Patekar: जब इस बड़े निर्देशक ने उठाए थे नाना पाटेकर के जूते, देखकर चौंक गए अभिनेता, दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 22 Dec 2024 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nana Patekar: नाना पाटेकर इन दिनों फिल्म 'वनवास' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि एक बार फिल्म के सेट पर एक नामी निर्देशक ने उनके जूते उठाए। यह उनके लिए हैरान कर देने वाला दृश्य था।
विज्ञापन
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों फिल्म 'वनवास' में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने कहा कि एक बार शूटिंग के दौरान एक बड़े नामी निर्देशक ने उनके जूते उठाए। वे देखकर हैरान रह गए और तुरंत मना किया। लेकिन, निर्देशक नहीं माने। और यह किस्सा किसी और के बारे में नहीं, बल्कि सूरज बड़जात्या के बारे में है।

विज्ञापन

सूरज ने उठाकर दिए अभिनेता के जूते
मशहूर निर्माता सूरज बड़जात्या अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने सौम्य व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में द लल्लनटॉप से बातचीत में नाना पाटेकर ने उसने जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार सूरज बड़जात्या ने फिल्म सेट पर उनके जूते उठाए थे। यह देखकर नाना पाटेकर ने उन्हें तुरंत रोका और ऐसा करने से मना किया। लेकिन सूरज नहीं माने और कहा, 'यह मेरा काम है'।

सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
प्रतिघात की शूटिंग के दौरान का है किस्सा
नाना पाटेकर ने बताया कि यह बात है फिल्म 'प्रतिघात' की शूटिंग के दौरान की। फिल्म का डायरेक्शन एन चंद्रा ने किया था। सूरज बड़जात्या असिस्टेंट डायरेक्टर थे। नाना पाटेकर ने बताया, 'एक दिन सूरज मेरे लिए जूते लेकर आए थे। मैंने कहा कि ऐसा मत करो, यार। मैं अपने जूते खुद ले सकता हूं। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि नहीं, सर। मैंने बोला कि सूरज आप इस एम्पायर (राजश्री प्रोडक्शंस) के मालिक हैं। ऐसा मत करो। उन्होंने जवाब दिया 'मैं अस्सिटेंट हूं, यह मेरा काम है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Akshara Singh: 'पैरों में गिरकर मांगनी पड़ती थी माफी', जब पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने किया खुलासा
विज्ञापन

आज भी बिल्कुल नहीं बदले सूरज
सूरज बड़जात्या पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें  ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। नाना पाटेकर ने आगे बताया कि कई साल बीतने के बाद भी सूरज बड़जात्या बिल्कुल नहीं बदले हैं। वर्षों बाद उसने फिर मुलाकात हुई और उन्हें देखकर हैरान रह गए कि वे अब भी वैसे ही हैं। नाना ने कहा, 'कई साल बाद हम किसी फंक्शन में मिले। उन्होंने जैसे ही मुझे आते हुए देखा तो अपने हाथ जोड़ लिए। मैं हैरान था कि उनमें बिल्कुल भी बदलाव नहीं आया'।

यह खबर भी पढ़ें:
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बताया हिंदी सिनेमा में किन बदलावों की जरूरत, कहा- बॉलीवुड मे ऐसे लोगों का दबदबा…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें