फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'वो खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखते हैं', सलमान खान को लेकर बोले सूरज बड़जात्या

Tue, 04 Feb 2025 05:55 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान की फिल्मों और उनके किरदार को लेकर सूरज बड़जात्या ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि सलमान हमेशा खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान-सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, rajshrifilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को 'मैंने प्यार किया' फिल्म के साथ साल 1989 में बड़े पर्दे पर एक अलग ही पहचान दिलवाई। इसके बाद सलमान खान ने उनके साथ 'हम साथ- साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन', 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म में भी सूरज बड़जात्या के साथ काम किया है। सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को लेकर बात की है।
विज्ञापन

बहुत भावुक हैं सलमान खान
सूरज बड़जात्या ने बताया कि सभी लोगों के लिए जिम्मेदारी की भावना है। वे बहुत ही भावुक भी हैं। ईटाइम्स से इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कई लोग सोचते हैं कि सूरज बड़जात्या और सलमान लगभग एक जैसे हैं। ये बात लगभग सही भी है। हमारे जीवन में दिखावे की कोई जगह नहीं है। निर्माता ने बताया कि उन्हें और सलमान को अपने भविष्य की चिंता हमेशा सताती थी।

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
वेनिटी में नहीं रुकते थे सलमान
निर्माता ने बताया कि सलमान खान कभी भी अपनी वैनिटी में नहीं रुकते थे। वे हमेशा खुले में बैठते थे। उन्होंने कहा कि सलमान खान कभी नहीं सोचते कि उन्हें अपने लिए क्या लेना है, वे हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं।

हर सीन को बना देते हैं खास
निर्माता ने बताया कि एक अभिनेता के तौर पर उन्हें अपनी छवि अच्छी ही बनानी होती है। वह इसे बहुत सावधानी से करते भी हैं। वह हमेशा सहयोगी की भावना से काम करते हैं। सलमान सरल, सीधे-सादे दृश्य को भी अपने आकर्षण, शरारत और मस्ती से खास बनाने की कला रखते हैं।

Aamir in Loveyapa: बेटे जुनैद की फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे आमिर खान! जानें कैसा होगा उनका रोल?

विज्ञापन

सिकंदर में नजर आएंगे सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर में नजर आएंगे सलमान
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो वे जल्द अपनी फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें