फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: आदित्य पंचोली पर फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने लगाया दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप

Thu, 10 Feb 2022 02:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली पर एक होटल में उन्हें गाली देने, धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
आदित्य पंचोली - फोटो : फाइल फोटो (एएनआई)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आदित्य पंचोली का अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों से नाता रहा है। उनका हमेशा से ही विवादों से कभी न खत्म होने वाला रिश्ता रहा है और उनका नाम एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में आ गया है। फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली पर एक होटल में उन्हें गाली देने, धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अपने बेटे को कास्ट करने का बना रहे थे दवाब-
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आदित्य पंचोली ने भी फिल्म निर्माता के खिलाफ गाली-गलौज और डराने-धमकाने का क्रॉस-शिकायत भी दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य पंचोली फिल्म निर्माता पर अपने बेटे सूरज पंचोली को अपनी आने वाली फिल्म हवा सिंह में कास्ट करने का दबाव बना रहे थे।
 

साल 2019 में शुरु हुई थी फिल्म की शूटिंग-
आपको बता दें कि साल  2019 में निर्माता सैम फर्नांडीस ने मुख्य भूमिका में सूरज के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। कलाकारों और चालक दल ने 12 दिनों से अधिक समय तक शूटिंग की, लेकिन जैसे ही कोविड के चलते देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। जिसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया। 27 जनवरी को जब सैम फर्नांडिस इस बारे में बात करने के लिए  आदित्य पंचोली पास जुहू के सन एंड सन होटल में गए। ताकि आगे की चीजों पर चर्चा की जा सके। सैम ने आरोप लगाया कि जब वह आदित्य से मिलने गए तो वह नशे में थे और उसने निर्देशक सैम को धमकी दी कि वह उनके बेटे सूरज पंचोली के साथ ही फिल्म बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें