फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhea Kapoor: रिया कपूर के डेढ़ करोड़ के ईयरिंग्स खोए, पुलिस में दर्ज कराया चोरी का केस; जांच जारी

Sat, 20 Jun 2026 11:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmmaker Rhea Kapoor Diamond Earrings Missing: फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया ने पुलिस में चोरी का एक मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
फिल्ममेकर रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@rheakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिया कपूर की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान किराए पर लिए गए 1.35 करोड़ रुपये के डायमंड ईयररिंग्स गायब हो गए। फिल्ममेकर ने मुंबई पुलिस में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि रिया एक फैशन इवेंट के लिए न्यूयॉर्क गई थीं।

किराए पर ली गई थी करोड़ों की ज्वेलरी

पीटीआई के मुताबिक सहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह (41) सात सात साल से रिया कपूर के साथ काम कर रही हैं। न्यूयॉर्क में होने वाले इवेंट में इस्तेमाल करने के लिए मुंबई के एक ज्वेलर से किराए पर लिए गए दो जोड़ी महंगे इयररिंग्स वह साथ ले जा रही थीं।

विज्ञापन

रिया कपूर और उनकी टीम मेट गाला में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क गई थी। शिकायत के मुताबिक मेहता ज्वैलर्स और गोयनका ज्वैलर्स से किराए पर ली गई ज्वैलरी को दो अलग-अलग बॉक्स में पैक करके सवलीन सिंह के हैंडबैग में रखा गया था। 

विज्ञापन

न्यूयॉर्क पहुंचने पर ज्वेलरी गायब मिली 
पुलिस ने बताया कि टीम 27 अप्रैल को एमिरेट्स की फ्लाइट से मुंबई से रवाना हुई और दुबई होते हुए 28 अप्रैल को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 'द पियरे' होटल में चेक-इन करने के बाद जब सवलीन सिंह ने ज्वैलरी बॉक्स खोले, तो वे खाली मिले।

कितनी थी ईयररिंग्स की कीमत? 
गायब हुए ईयररिंग्स की कुल कीमत करोड़ों में थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक 66 लाख रुपये की कीमत वाले 18 कैरेट पन्ने और हीरे जड़े सोने के इयररिंग्स का सेट था। वहीं 69 लाख रुपये कीमत का जाम्बियन पन्ने और सोने के बॉर्डर वाला ईयररिंग्स का एक और सेट इसमें शामिल था।
मुंबई लौटने के बाद सवलीन सिंह ने सहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया है कि इस मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें