रेवती सुले की शादी में कई बाॅलीवुड सेलेब्स पहुंचे
- फोटो : पीटीआई
एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की पोती रेवती सुले ने 20 जून को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नागपुर के बिजनेसमैन और बीजीपे नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी से शादी की है। इस शादी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ के साथ-साथ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे बड़े बिजनेसमैन भी पहुंचे।
सुप्रिया सुले ने शादी को निजी पारिवारिक कार्यक्रम बताया
सुप्रिया सुले ने इसे महाराष्ट्र के ग्लैमर और पावर वाले लोगों के बीच एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम बताया। मुंबई में इस चर्चित शादी में राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे समेत अलग-अलग पार्टियों के नेता और यहां तक कि एनसीपी के विरोधी गुट के सदस्य भी शामिल हुए।